April 21, 2026 |

# जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज १ जून का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️

🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग
रविवार, १ जून २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:३६
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:०९
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०७:०८
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १९:०४
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: ज्येष्ठ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: षष्ठी
🔸 नक्षत्र: रोहिणी
🔸 योग: शूल
🔸 करण: बव

〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 गोचर ग्रह 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 मेष
🔸 चंद्र: 🌟 वृषभ
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 मेष
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 कुंभ
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५५ से १२:४७ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२४ से १५:१९ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५५ से १९:१९ तक

⚠️ राहुकाल: १६:३० से १८:०० तक
⚠️ यमगंड काल: १२:०० से १३:३० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव- पारिवारिक और निजी कामों में अपनी योग्यता और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें। समझदार लोगों के साथ रहने से आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी थोड़ा समय बिताएं। बच्चों की अच्छी गतिविधियां आपको खुशी देंगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में संदेह और शक जैसी स्थिति बनना आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ कहासुनी होने की संभावना भी बन रही है। इसका सबसे अच्छा उपाय यही है कि खुद को अपने जरूरी कामों में ही व्यस्त रखें।
करियर- नए व्यापारिक संबंध बनेंगे और वो फायदेमंद होंगे। काम की गुणवत्ता को बेहतर करने से ऑर्डर ज्यादा मिलेंगे। कर्ज लेने जैसी स्थिति बन सकती है। दफ्तर में साथी से बहस हो सकती है।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे का सम्मान बनाए रखना आपके और परिवार दोनों के लिए सही रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर ज्यादा देर तक काम करने के कारण सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय मजेदार गतिविधियों में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी मुश्किल सवाल का जवाब मिलने वाला है, इसलिए कुछ समय अकेले या सोच-विचार में जरूर बिताएं। इससे शांति और सुकून मिलेगा। किसी नए काम की योजना बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है।
नेगेटिव- कभी-कभी गुस्से और चिड़चिड़ेपन जैसे स्वभाव के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बाहरी लोगों को अपने निजी जीवन में दखल न देने दें, क्योंकि आपकी समस्या की जड़ यही है। अपने निजी रिश्तों को मधुर रखें।
करियर- व्यापार में अभी चल रहे कामों पर ही ध्यान देना ठीक रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार करें। मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव की योजना भी बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रहेगी। समझदारी दिखाएं, नहीं तो इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ेगा। युवाओं की दोस्ती और गहरी होगी।
स्वास्थ्य- गर्मी के मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार होने की संभावना है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को पूरा करने का अच्छा समय है। बस अपने काम को जल्दबाजी की जगह आराम से और सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। अनुभवी लोगों का साथ भी मिलेगा।
नेगेटिव- घर के इंतजाम को ठीक रखने के लिए तुरंत कोई बड़ा फैसला न लें। बल्कि शांति से स्थिति को अच्छा बनाएं। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आपके ऊपर काम का बहुत ज्यादा दबाव रहेगा। किसी अनुभवी या जानकार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। दफ्तर में नौकरी से जुड़े मामले में भी आपको अपने नीचे काम करने वालों के प्रति थोड़ा सख्त होना पड़ेगा।
लव- शादीशुदा रिश्तों में तालमेल की कमी से कुछ बहस की स्थिति बन सकती है। परेशानी की जगह आपस में समझदारी से समस्या का हल निकालें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों को हल्के में न लें। अपना ठीक से इलाज जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव- पिछले काफी समय से आप जिन योजनाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, आज उनके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बस खूब मेहनत करने की जरूरत है। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीरता से प्रयास करते रहेंगे।
नेगेटिव- अनजान लोगों से अपनी कोई भी निजी बात बताना ठीक नहीं है। आज किसी भी तरह का जरूरी फैसला लेने से बचें। आप किसी मुश्किल में बुरी तरह फंस सकते हैं, जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
करियर- व्यापार की योजनाओं को किसी के सामने न बताएं, क्योंकि किसी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति के कारण काम बिगड़ सकते हैं। मुश्किल होने पर अपने परिवार वालों की मदद लेना फायदेमंद रहेगा। दफ्तर के कामों में सुधार होगा।
लव- घर परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। लेकिन बाहरी संबंधों से दूर रहें, वरना इसका बुरा असर आपके घर की शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- अपना हौसला बनाए रखें। कभी-कभी आपकी परेशान मनःस्थिति का बुरा असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव- सितारों की स्थिति अच्छी है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ बातचीत होगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा और आप दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- मनोरंजन के कामों में ज्यादा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए अपनी इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। अभी बहस और लड़ाई-झगड़े होने की भी संभावना दिख रही है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
करियर- व्यापार के लिहाज से समय ज्यादा अच्छा नहीं है। बेहतर होगा कि अपने जरूरी काम आज टाल दें। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें समय पर पूरा करना भी जरूरी है।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज से परेशान लोग अपना खास ध्यान रखें। खानपान को भी संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- समय शांति और धन देने वाला बना हुआ है। फोन या ईमेल के जरिए कोई जरूरी खबर मिलेगी और आपका कोई काम अच्छे से पूरा भी होगा। दोस्तों के साथ भी खास बातों पर बातचीत होगी।
नेगेटिव- घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है, जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का दखल है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।
करियर- व्यापार करने वाली महिलाएं खासकर अपने व्यापार पर ध्यान दें, फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। कमीशन से जुड़े व्यापार में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी के मामले में बहुत सावधान रहने की जरूरत है, हिसाब-किताब से जुड़ी कोई गलती हो सकती है।
लव- घर में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना होगा, लेकिन प्यार के मामले में धोखा मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगा। घमंड और गुस्से जैसी आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव- आज सितारों की स्थिति और भाग्य आपके साथ हैं, आपको अपनी मेहनत और प्रयास के अनुसार अच्छे नतीजे भी मिलने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आराम मिलेगा और रुके हुए कामों में भी तेजी आएगी।
नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार की निजी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। उन्हें आपके मार्गदर्शन और सुझाव से सही हल भी मिल सकता है, लेकिन बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
करियर- कार्यक्षेत्र में लोगों से मिलना-जुलना और मार्केटिंग से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि ज्यादातर काम फोन से ही पूरे हो जाएंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से जुड़े कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही सलाह देने से जुड़े कामों में भी तेजी आएगी।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और थायराइड की जांच जरूर करवाएं। इस समय इस तरह की कोई परेशानी होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव- आपकी सही दिनचर्या और काम करने के तरीके से हर काम शांति से पूरे होंगे। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज उनके सामने आपकी गलती न होने की बात साबित होगी और रिश्ते फिर से अच्छे हो जाएंगे। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
नेगेटिव- अनजान लोगों पर भरोसा न करें, कुछ बहस जैसी स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुसार मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़े निराश होंगे। उनका हौसला बनाए रखना माता-पिता की जिम्मेदारी है।
करियर- सभी व्यापारिक काम अपनी निगरानी में ही करवाएं, साथ ही अपनी काम करने की योजना में कुछ बदलाव करना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को अपना काम थोड़ा कम होने से राहत मिलेगी।
लव- परिवार में शांति भरा माहौल रहेगा। शादी के लायक लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर आपकी काम करने की क्षमता और हौसले पर पड़ सकता है। योगा और ध्यान को अपनी रोजाना की आदत में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- आज आपका पूरा ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने पर रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर भी विचार करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। घर का इंतजाम भी ठीक रहेगा। कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके सीधे स्वभाव का कुछ लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं और कामों को किसी के साथ भी न बताएं। थोड़ा स्वार्थी बनना भी जरूरी है, नहीं तो दूसरों के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।
करियर- व्यापार में बदलाव की योजनाओं पर काम करने के लिए अभी समय ठीक नहीं है। इस समय आपको अपनी मार्केटिंग और सामान की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश करनी होगी। अपने अभी के कामों को और बेहतर बनाएं। सरकारी नौकरी में ज्यादा काम करना पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आपस के रिश्ते भी अच्छे बने रहेंगे। प्रेम संबंध गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान के कारण गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में सावधानी रखें। रोजाना की सही आदतें रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर🐊 (भो,जा,जी,खी,खू,खा,खो,गा,गी)
पॉजिटिव- जमीन या पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई झगड़ा चल रहा है तो उसे सुलझाने का अच्छा समय है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई और करियर से जुड़ी समस्याओं का हल मिलने से आराम मिलेगा।
नेगेटिव- बस यह ध्यान रखना है कि किसी भी मुश्किल स्थिति में घबराने की जगह हल निकालें। भाइयों और दूसरे रिश्तेदारों के साथ थोड़ी अनबन रहेगी। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने बर्ताव पर ध्यान दें। इससे आपको कोई भी फैसला लेने में आसानी होगी।
करियर- कारोबार में अपने काम करने के तरीके और अंदरूनी इंतजाम में जो बदलाव किए हैं, उसके अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने बॉस और बड़े अधिकारियों का साथ मिलने से काम में सफलता मिलेगी।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच आपस में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तरह की बुरी बात से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने खानपान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें और भारी भोजन से बचें। माइग्रेन और सिर दर्द के कारण रोजाना के काम बिगड़ जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव- सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा, साथ ही आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आराम मिलेगा। साथ ही आर्थिक योजनाएं भी आसानी से सफल होंगी।
नेगेटिव- परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आपके बीच में आने से कोई समाधान निकल सकता है। इस समय आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक-ठाक रहेगी। समय को शांति से बिताएं।
करियर- व्यापार में कुछ परेशानियां और मुश्किलें आ सकती हैं। यह समय अपने काम करने के तरीके से जुड़े और ज्यादा सोचने-विचारने का है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी बात होना संभव है।
लव- घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। अचानक ही किसी अपोजिट के दोस्त से मुलाकात मन को खुश कर देगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अभी के मौसम के कारण लापरवाही बिल्कुल न करें और सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव- अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने से आप अच्छी तरह से अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। अगर आप प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं तो समय अच्छा है। करीबी रिश्तेदारों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें, इसका बुरा असर आपके मान-सम्मान पर पड़ेगा। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो अभी उससे जुड़ा काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है, इसलिए शांति बनाए रखना ही ठीक है।
करियर- व्यापार के काम मनचाहे तरीके से पूरे होते जाएंगे। इस समय निवेश और बैंक के काम जैसे कामों में व्यस्तता रहेगी। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा।
लव- परिवार का माहौल अच्छा और खुशनुमा बनाए रखने के लिए अपने बहुत व्यस्त समय में से थोड़ा समय परिवार के लिए भी जरूर निकालें। अविवाहितों के लिए कोई रिश्ता होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- दुर्घटना या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं और 5 लाल फूल अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा / ओपल
📿 मंत्र – ॐ शुं शुक्राय नमः
🛕 उपाय – लक्ष्मी माता के चित्र के सामने घी का दीपक जलाकर सफेद मिठाई अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
🛕 उपाय – गाय को हरी घास खिलाएं और बुधवार को हरे वस्त्र पहनें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – ॐ सोम सोमाय नमः
🛕 उपाय – चावल और दूध का दान करें। घर में चंदन की खुशबू का प्रयोग करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – ॐ घृणिः सूर्याय नमः
🛕 उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बुं बुधाय नमः
🛕 उपाय – हरे मूंग का दान करें और तुलसी में जल अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 तुला⚖ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा / ओपल
📿 मंत्र – ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
🛕 उपाय – सफेद वस्त्र पहनें और शुक्रवार को कन्याओं को भोजन कराएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और मसूर दाल का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ बृं बृहस्पतये नमः
🛕 उपाय – केले के वृक्ष की पूजा करें और पीले कपड़े पहनें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काली उड़द का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम / फिरोजा
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शनि स्तोत्र पढ़ें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
🛕 उपाय – पीले फूलों से विष्णु भगवान की पूजा करें और पीला भोजन दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष उपाय 🌿

🔹 1. घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रतिदिन शंख बजाएं और तुलसी पर दीपक जलाएं।
🔹 2. मन की अशांति और ग्रह दोष से राहत के लिए हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।
🔹 3. आर्थिक समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें और “श्री सूक्त” का पाठ करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
-यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा शुक्र से संबंधित ओपल (Opal) या शनि से संबंधित नीलम (Blue Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights