April 23, 2026 |

महर्षि अरविंद की 150 जयंती पर हुई व्याख्यान माला

महर्षि के आदर्शों पर चलकर विश्वगुरु बन सकता है भारत

Hriday Bhoomi 24

हरदा। जन अभियान परिषद हरदा द्वारा स्थानीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज के सभागार में महर्षि अरविंद के 150वें जयंती वर्ष पर आध्यात्म एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन देते हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने कहा कि महर्षि अरविंद ने देश की आजादी के संग्राम को नए आयाम दिए और संपूर्ण मानवता के हित का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने महर्षि अरविंद को महान संत, महान दार्शनिक और महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि महर्षि के विचारों पर चलकर भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के साथ भारत को पुनः विश्व गुरु बनाया जा सकता है।

जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेष तिवारी ने कहा कि आज जब समाज पश्चिमी सभ्यता की नकल करते हुए भौतिक भोग-विलास में डूब रहा है, ऐसे दौर में भारतीय संस्कृति के उन्नायक महर्षि अरविंद का दर्शन बेहद प्रासंगिक है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights