स्व. महेशदत्त मिश्र की स्मृति में व्याख्यानमाला आज
होटल मिश्रा पैलेस के त्रिवेणी हाल में होगी व्याख्यानमाला

हरदा। श्री चन्द्रगोपाल जनकदुलारी मिश्र परमार्थ ट्रस्ट हरदा के तत्वावधान में महात्मा गाँधी के निजी सचिव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद, विधायक स्व.प्रो. महेशदत्त मिश्र के 111वें जन्मदिवस पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। यह व्याख्यानमाला स्थानीय होटल मिश्रा पैलेस के त्रिवेणी हाल में 11 फरवरी को शाम 7 बजे से होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नईदिल्ली विनोद अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि बीबीसी लंदन के नरेश कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक राकेश पाठक करेंगे। कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका हरदा के साहित्यकार ज्ञानेश चौबे निभाएंगे।
यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा एवं सचिव सुदीप मिश्रा ने दी। नगर के गणमान्य डॉ. इन्द्रभूषण बंसल, डॉ.आनंद झवर, इंजी. उमाशंकर जोशी, महेन्द्र जैन, श्रीमती स्मिता मिश्रा, श्रीमती मधु मिश्रा और श्रीमती प्रेम धुर्वे ने शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से इस कार्यक्रम में शिरकत कर सफल बनाने का आव्हान किया है।