
हरदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी को पार्टी के पितृपुरुष एवं संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसके तहत स्थानीय नगर पालिका स्थित उद्यान में सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल पूर्व विधायक संजय शाह जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।