April 28, 2026 |

हरदा रेडक्रास समिति के स्थायी सदस्यों की सूची प्रकाशित

28 जून तक लिए जाएंगे दावे और आपत्ति

Hriday Bhoomi 24


हरदा। जिले की रेडक्रास सोसायटी की मैनेजिंग कमेटी के निर्वाचन वर्ष 2024 के लिये रेडक्रास समिति के स्थायी सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। सूची अवलोकन हेतु कलेक्टर कार्यालय एवं जिले के सभी तहसील कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गयी है जो देखी जा सकती है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि सूची में दर्शित सदस्यों के संबंध में दावे आपत्ति दिनांक 28 जून तक कलेक्टर कार्यालय हरदा के कक्ष क्रमांक 16 में प्राप्त किये जावेगें। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण कर, 5 जुलाई को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जावेगा ।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights