# महा राजस्व अभियान : किसानों की जमीन में होगी गफलत
अधिकारविहीन पटवारियों से मध्यप्रदेश सरकार करा रही नक्शा तरमीम

(हृदयभूमि के पास हैं अधिकृत प्रमाण)
प्रदीप शर्मा संपादक हृदयभूमि भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महा राजस्व अभियान में अधिकारी अमला दबाव बनाकर पटवारियों से नक्शा-तरमीम आदि का काम करा रहे हैं। जबकि यह करने का अधिकार पटवारियों को नहीं है। इससे भविष्य में किसानों की जमीन में गफलत तो होगी ही साथ में कोर्ट में सही जवाब पेश न करने से अफसरों को फटकार मिलेगी।
शासन के आदेश से गड़बड़ी की आशंका-
मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे महा
राजस्व अभियान से काफी गड़बड़ी सामने आने की आशंका है। यहां नियमों के विरुद्ध पटवारियों से नक्शा तरमीम आदि के काम कराए जा रहे हैं। जबकि नियमानुसार उन्हें इसके अधिकार नहीं हैं। हृदयभूमि को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए राजस्व महाभियान में विभाग के सबसे छोटे अमले पटवारियों से नक्शा तरमीम आदि काम कराया जा रहा है। इससे तमाम कमी और गड़बड़ी होने की आशंका है।
दबाव में काम करने को विवश पटवारी –
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकतरफा पाने टारगेट के चक्कर में अधिकारियों के दबाव में आकर पटवारियों को नक्शा और तरमीम का काम कराया जा रहा है। इससे भविष्य में बड़े विवादों की स्थिति निर्मित होने की आशंका है। आपको बता दें कि बनाए जा रहे ये नक्शा तरमीम का काम विधिवत प्रकरण बनाकर होता है। इसमें संबंधित सभी पक्षकारों को सुनकर नक्शा तरमीम के आदेश जारी होते हैं। इसके बाद ही शासन का बटांकन शुल्क मिलता है।
मगर नियम के विरुद्ध काम होने से भविष्य में बड़े विवाद होंगे, इसमें कोई संदेह नहीं।
