#खेल : कमल युवा खेल महोत्सव में हुई अनेक प्रतियोगिता
कमल युवा खेल महोत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

हृदयभूमि, हरदा।
कमल युवा खेल महोत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिता अंतर्गत आज एथलेटिक्स खो खो वॉलीबॉल बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता हुआ।
इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रकाश टांक, भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप पटेल, दीपक सिंह राजपूत, नपा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, राजेश गोदारा, उदय चौहान, विनोद गुर्जर, सुदीप मिश्रा, विक्रांत अग्रवाल, संदीप पराशर, बसंत राजपूत, सूरज बिश्नोई, गौरव काशिव आदि उपस्थित थे। जिलास्तर पर हुई समस्त खेल गतिविधि में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
खेल महोत्सव में हुए खेलों में खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर द फाउंडेशन ऑफ हरदा, रनरअप सेंट मैरी को-स्कूल, बालक वर्ग में फर्स्ट पोजीशन पर सेंट मेरी को-स्कूल टीम, अविरल और रनर अप सेंट मेरी टीम B, संस्कार कनौजिया अंडर 27 प्रथम स्थान पर, एक्स मैरियन कृष्णा प्रथम, रनरअप डिफेंस क्लब, पारस सेकंड रनर अप, डिफेंस हेल्पर राजी बास्केटबॉल, 19 वर्ष से कम आयु की बालक वर्ग प्रथम स्थान सेंट मैरी स्कूल हरदा A, द्वितीय स्थान पर सेंट मैरी स्कूल हरदा B, बास्केटबॉल 19 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग प्रथम स्थान बास्केटियर्स हरदा प्रतिष्ठान, सेंट मेरी स्कूल हरदा, बास्केटबॉल 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग बालक प्रथम स्थान ए मैरियन, द्वितीय डिफेंस क्लब, तृतीय डिफेंस हेल्पर बैडमिंटन, 19 वर्ग से कम आयु प्रथम स्थान कौस्तुभ तिवारी हंडिया, द्वितीय प्रांशु वरथे हरदा, तृतीय आशा पटेल हरदा, बालिका वर्ग 19 वर्ष से कम आयु रागिनी सोलंकी टिमरनी प्रथम स्थान, चंचल गहलोत टिमरनी द्वितीय, वैदेही शर्मा हरदा तृतीय, बालिका वर्ग 25 वर्ष आयु आयुषी गौर हरदा प्रथम, दीप्ति गौर टिमरनी द्वितीय, पलक यादव हरदा तृतीय, खो खो प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग बालक प्रथम दिल्ली पब्लिक स्कूल टिमरनी, द्वितीय सनफ्लावर स्कूल हरदा, तृतीय महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका प्रथम होली फेथ स्कूल हरदा, द्वितीय इंपीरियल स्कूल खिरकिया, तृतीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारवा, 19 वर्ष से 25 वर्ष आयु वर्ग बालिका प्रथम खो खो कल्याण संघ A, द्वितीय खो खो कल्याण संघ B, तृतीय शासकीय महाविद्यालय टिमरनी रहे।
