May 27, 2026 |

आज जलाराम जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम

मंदिर में होंगे पूजन, साथ में विशाल प्रसादी भंडारा

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

स्थानीय सर्व गुजराती समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत श्री जलाराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान मंदिर में पूजन-हवन के बाद विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समाज से मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्व गुजराती समाज हरदा के तत्वावधान में 8 नवंबर 2024 शुक्रवार को श्री जलाराम मंदिर में ‘प्रसादी भंडारा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय एलआईजी काॅलोनी स्थित श्री जलाराम मंदिर में होगा। इस दौरान मंदिर में प्रातः 6:00 बजे प्रथम आरती, 6:30 बजे से रामधुन, 10 से 12 बजे तक भजन कीर्तन तथा दोपहर 12 बजे से भोग एवं आरती होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा। यहां सांय 6:00 बजे आरती होगी। सर्व गुजराती समाज ने सभी भक्तजनों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Today, multiple programs will be organized on the occasion of Jalaran Jayanti.


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.