June 12, 2026 |

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति : 20 तक बायोमैट्रिक कराएं

बायोमैट्रिक सत्यापन कराने के बाद मंजूरी

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ वर्ष 2022-23 के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन कराया जाना है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हरदा ने बताया कि जिला कार्यालय स्तर से जिले में संचालित संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं नोडल अधिकारी का बायोमैट्रिक सत्यापन हो चुका है । शासन स्तर से अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की कार्यवाही के लिये 20 अगस्त निर्धारित की गई है। संस्था प्रमुख एवं छात्र/छात्रा बायोमैट्रिक सत्यापन हेतु कॉमन सर्विस सेन्टर प्रमुख अमित नेगी मोबाईल नम्बर- 7011939215 एवं कलेक्टर कार्यालय प्रथम तल सम नं.-52 में स्थित जिला कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संपर्क कर बायोमैट्रिक सत्यापन करवा सकते है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.