May 1, 2026 |

कड़कड़ाती ठंडी रात में घटिया निर्माण की जांच करने पहुंचे विधायक

मौके पर ठेकेदार कंपनी को लगाई फटकार, अफसरों को शिकायत भी की

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा/टिमरनी।

  जनहित के मामलों में चुनाव पूर्व नेताओं सक्रिय नजर आएं, मगर  जीतने के बाद अक्सर वे रजाई तानकर सो जाते हैं। मगर हाल ही टिमरनी क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का अंदाज जरा निराला है। अपने क्षेत्र की हर समस्याओं और सरोकारों से जुड़े रहना उनका पहले की तरह बदस्तूर जारी है। उनकी  सक्रियता देखते हुए क्षेत्र में शासकीय निर्माण और विकास कार्य करने वाली कंपनियों को अब सजग होकर कार्य करना पड़ेगा।


गत दिवस हुआ कुछ यूं कि लंबे समय से क्षेत्र में बन रही कायदा-केली रोड के निर्माता में घटिया मटेरियल मिलाने की शिकायत मिल रही थी। यह भ्रष्टाचार लोगों की नजरों से बचाने के लिए रात में कार्य किया जाता था। इसे देखते हुए नवनिर्वाचित विधायक अभिजीत शाह (अंकित बाबा) ने बीती रात कड़कड़ाती ठंड में मौके पर पहुंचकर निर्माण करने वाली कंपनी को फटकार लगाई। साथ ही लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से साफ कहा कि घटिया सड़क बनाकर ये कंपनियां तो चली जाएंगी, मगर इससे यहां के गरीब आदिवासियों को परेशान होना पड़ेगा। यहां के लोग विधायक से ही शिकायत करेंगे।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा कायदा से केली तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह काम विभाग से अनुबंधित कंपनी सैयद कंस्ट्रक्शन कर रही है। रात में किए जा रहे घटिया निर्माण की सूचना पर विधायक अंकित बाबा ने कड़कड़ाती ठंड में मौके पर पहुंच जाँच की। इसमें उन्होंने काली घटिया काली रेत मिलाकर ऊपर से दिखावे के तौर पर रेती होना पाया। इस तरह सड़क बनाकर ये कंपनियां तो फुर्र हो जाएंगी, पर बाद में आने-जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ेगा।

शाह ने देखा कि निर्माण में पुरानी पुलिया के पाइप को नया बता कर इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने इसे तुरंत बदलने के लिए निर्देश दिए। विधायक ने कंपनी को फटकार लगाकर विभाग के अधिकारियों को बुलाकर शिकायत की।
ध्यान रहे कि चुनाव पूर्व भी शाह ने नेशनल हाईवे निर्माण दौरान गांव के पास की मिट्टी खोदकर गड्ढा करने पर आपत्ति जताकर अधिकारियों से शिकायत कर कंपनी पर मोटा जुर्माना कराया था।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights