April 22, 2026 |

ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति ने मनाया हरियाली उत्सव

समाज की एकता पर दिया जोर

Hriday Bhoomi 24

हरदा। सावन माह में ब्राह्मण समाज द्वारा हरियाली उत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत  शिवगौरी की प्रतिमा का पूजन से की गई। इस दौरान हरियाली उत्सव का महत्व बताया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष रचना दुबे ने बताया पर्यावरण एवं सामाजिक एकता पारिवारिक रिश्तो की मजबूती को आधार बनाते हुए कार्यक्रम निर्धारित किये गये थे। इसकी शुरुआत मे ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ सुधा जोशी सरला साकल्ले निर्मला जोशी गायत्री दुबे पूजा भारद्वाज लता मिश्रा सरला पाराशर का सम्मान पूजन पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया इस दौरान सभी महिलाये भावबिभोर हो गई। कार्यक्रम का संचालन् कर रही कीर्ति तिवारी ने हरियाली उत्सव के महत्व बताते हुए कहा की आयोजन मे सभी शामिल कार्यक्रम हमारे जीवन मे कुछ नई सीख देते है। सचिव प्रीति गुहा ज्योति तिवारी दर्शना पांडे ने सब्जी श्रंगार प्रतियोगिता प्रथम विजेता संध्या चौरे मनीषा डाले उषा जी शानू शर्मा का सम्मान किया सोलह श्रंगार प्रतियोगिता प्रथम विजेता रही प्रतीक्षा उपाध्याय द्वितीय स्थान ममता पाराशर का अर्चना मिश्रा ज्योति जोशी जया साक्कले ने सम्मान किया गया। हरियाली तीज सांग पर आयोजित पारम्परिक नृत्य मे अचला गुहा सोनाली तिवारी पूर्णिमा को सराहा गया। सभी आयोजित कार्यक्रम मे विजेताओं को देवतुल्य पौधे दियें गये जिसे ज्योति शुक्ला एवं गुड्डी शर्मा वन नर्सरी द्वारा भेट मे दिये गये। टिमरनी से मनीषा शर्मा, निर्णायक योगमाया शर्मा ने समाज के उत्थान के लिए महिलाओ को आगे आने के लिए प्रेरित करने करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिलाओं ने तिंरगा लेकर वाक कर  हर घर तिरंगा सम्मान का संकल्प लिया। अंत में सभी का आभार दामिनी शर्मा ने माना।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights