
हृदयभूमि, रीवा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की मासिक बैठक ग्राम इकाई माड़ौ में जिलाध्यक्ष प्रहलाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रविदत्त सिंह ग्राम इकाई हीर्र्दकला के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं इकाई अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
इस दौरान किसानों ने आवारा मवेशियों से फसल बर्बादी की समस्या बताई। जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी ने राजेश सिंह उर्फ मुन्ना के माध्यम से किसानों से मवेशियों को लालगांव (हिनौती) स्थित गौशाला भेजने की बात कही थी। परंतु ट्रक से मवेशी पहुंचने के बावजूद उन्हें गौशाला में नहीं उतारने दिया गया।
2. जनप्रतिनिधियों का असंवेदनशील रवैए पर किसानों ने क्षेत्रीय विधायक से चर्चा की। इसके बाद किसान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मिले, किन्तु उन्होंने ठोस समाधान में असमर्थता जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा किसानों से किया गया व्यवहार निंदनीय है। महासंघ ने स्पष्ट रूप से प्रस्ताव पारित किया कि ऐसे जनप्रतिनिधि, जो किसानों और मजदूरों के वोट से निर्वाचित होकर आते हैं, उन्हें उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। यदि भविष्य में ऐसा आचरण दोहराया गया, तो महासंघ किसान-मजदूरों के सम्मान में कोई भी कठोर कदम उठाने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी।
