April 26, 2026 |

दुलिया में सप्ताह के 3 दिन मिलेंगे नैचुरोपैथी चिकित्सक डाॅ. अंबर पारे

फोन पर काॅल कर पहले समय बुक कराएं

Hriday Bhoomi 24

(फोटो – डाॅ. पारे का इंदौर में सम्मान करते प्रदेश के चिकित्सा मंत्री)

हृदयभूमि हरदा।

जिले के ग्राम दुलिया से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जगत में नैचुरोपैथी चिकित्सा पद्धति की अलख जगाने वाले ख्याति प्राप्त चिकित्सक डाॅ. अंबर पारे अपने गृहग्राम दुलिया में हर सप्ताह 3 दिन उपलब्ध रहेंगे। इस चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने के लिए फोन पर पहले ही समय बुक कराना होगा।          ज्ञात हो कि नैचुरोपैथी चिकित्सा पद्धति से दवाओं की खोज और मरीजों की सेवा पर उन्हें देश एवं विदेश में अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। यहां केवल सेवाभाव आधार पर नाममात्र शुल्क में सेवा दी जाती है। सबसे खास यह कि उनके क्लीनिक में गरीबों और असहायों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

     जानकारी के अनुसार चिकित्सा संबंधी व्यस्ततता और आध्यात्मिक साधना के चलते डाॅ. पारे हरदा के ग्राम दुलिया में अपने निज निवास स्थित क्लीनिक व रिसर्च सेंटर पर सप्ताह में तीन दिन निर्धारित समय पर मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights