April 21, 2026 |

पत्रकारिता जगत में इटारसी की पहचान हैं प्रमोद पगारे

"इटारसी संदर्भ" पुस्तिका का हुआ लोकार्पण

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि इटारसी।

पत्रकारिता जगत में नगर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे हैं। उन्होंने पत्रकारिता के साथ समाजसेवा के अनुपम कार्य किए हैं। विशेष तौर पर नगर के मुक्तिधाम को संवारने का जो प्रयास हुआ है, वह चिर-स्मरणीय रहेगी। यह उदगार “इटारसी संदर्भ” के लोकार्पण समारोह में शामिल अतिथियों ने व्यक्त किए। 

इटारसी। इटारसी नगर के इतिहास पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे द्वारा अपने माता पिता श्रीमती शांतिदेवी महादेव पगारे स्मृति समिति के तत्वावधान में लिखी बहुप्रतीक्षित पुस्तक संदर्भ इटारसी शनिवार को भव्य समारोह पूर्वक इटारसी को समर्पित की गई। पुस्तिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र विधानसभा डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, इटारसी नपाध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, वरिष्ठ व्यवसायी एवं उद्योगपति कैलाश शर्मा, हेमंत शुक्ला एवं प्रमोद अग्रवाल द्वारा किया गया।

इटारसी-नर्मदापुरम रोड स्थित ‘दी पार्क क्लब एंड रिसॉर्ट’ में आयोजित इस समारोह में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पुस्तिका  के लेखक प्रमोद पगारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर विधा में पारंगत हैं। हमें बहुत सारी बातें उनसे सीखने को मिलती हैं। अब उनके द्वारा लिखी गई किताब “संदर्भ इटारसी” मील का पत्थर होगी। इसमें लिखित जानकारियां क्षेत्र के हजारों छात्र छात्राओं के लिए इटारसी को जानने में मदद मिलेगी। वहीं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मुक्तकंठ से संदर्भ इटारसी पुस्तिका एवं इसके लेखक की सराहना की। डॉ. शर्मा ने कहा कि श्री पगारे का जीवन समाजसेवा को समर्पित है। उनके हर कार्य में नगरहित समाहित होता है। संदर्भ इटारसी नगर की अमूल्य धरोहर बनेगी। सालों तक लोग इससे जानकारी प्राप्त करेंगे और प्रेरित होते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा की सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने संदर्भ इटारसी में समाहित बातों का जिक्र करते हुए यह प्रकाशन समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा इसके लिए श्री पगारे ने अपनी टीम के साथ सतत तीन वर्ष कठिन परिश्रम किया। संदर्भ इटारसी कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने भी संबोधन दिया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रमोद पगारे द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र विश्वकर्मा एवं आभार प्रदर्शन हेमंत मधु शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक बंधु, पत्रकार, परिवारजन, शुभचिंतक, व्यापारी वर्ग, साहित्यकार, कवि, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

11 प्रतिभाओं का विशेष सम्मान

संदर्भ इटारसी पुस्तक के विमोचन समारोह में नगर की 11 प्रमुख हस्तियों ओर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने इटारसी का नाम रोशन किया है। जिनमें हाल ही में यूपीएससी चयनित मोनू शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, समाजसेवी मनीष ठाकुर, अभिनेता राहुल चेलानी, फिल्म प्रोड्यूसर भोलाराम मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार पंकज पटेरिया, पत्रकार संदीप भम्मरकर, संयुक्त कलेक्टर निकिता तिवारी, सॉफ्टबॉल के अंतर्राष्ट्रीय कोच ओर खिलाड़ी आलोक चौधरी, वैद्य राम आसरे वाजपेई एवं अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि राजेंद्र मालवीय आलसी को विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुस्तक सहयोगियों का भी हुआ सम्मान

संदर्भ इटारसी पुस्तक के लेखन से लेकर विमोचन समारोह तक में सहयोगी करीब 17 व्यक्तियों का सम्मान श्रीमती शांतिदेवी महादेव पगारे स्मृति समिति द्वारा अतिथियों ने किया। जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार मिलिंद रोंधे, विनोद कुशवाह, अविनेश चंद्रवंशी, संजय अहिरवार, प्रिया ठाकुर, संचालक दी पार्क रिसॉर्ट सुरेंद्र ठाकुर बबली, यशवर्धन चौबे, शरद दीक्षित, विनीत चौकसे, नीलेश जैन, शेखर पगारे, सुनील दुबे, अमित मौर्य, अमित सेठ, घनश्याम तिवारी, सादिक खान,आशु सेन को सम्मानित किया गया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights