आज से पोर्टल बंद, 14 फरवरी तक लोकसेवा गारंटी प्रभावित
एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 7 फरवरी की रात्रि से 14 फरवरी तक रहेगा बंद*
हरदा 5 फरवरी 2025/ लोक सेवा गारण्टी अधिनियम अंतर्गत दी जाने वाली सेवा प्रदाय हेतु पोर्टल एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का नये सर्वर इन्फ्रा पर माइग्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 7 फरवरी रात्रि 8 बजे से 14 फरवरी रात्रि 8 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में समग्र का पोर्टल भी शासन स्तर से बंद रहेगा।
लोकसेवा गारंटी के जिला प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि पूर्व में प्राप्त निर्देशानुसार ये दोनों पोर्टल 4 फरवरी शाम से 10 फरवरी तक बंद रहना प्रस्तावित था किन्तु शासन से नवीन प्राप्त निर्देशानुसार दोनों पोर्टल अब 7 फरवरी रात्रि 8 बजे से 14 फरवरी रात्रि 8 बजे तक पूर्णतः बंद रहेंगे। इस अवधि में सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं, जैसे आय, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और अन्य सरकारी सेवाएं जो समग्र से संबंधित है, बाधित रहेंगी।