May 25, 2026 |

#धार्मिक आयोजन : आज से बालागांव में शुरू हुई भागवत कथा

27 दिसंबर तक होगा धार्मिक आयोजन

Hriday Bhoomi 24

मदन गौर, हरदा।

ग्राम बालागाँव के बालेश्वर धाम में गौर पतेला परिवार द्वारा पूरे गांव के सहयोग से कलश यात्रा के साथ संगीत में भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन आगामी 27 दिसंबर तक जारी रहेगा।


जानकारी के अनुसार ग्राम के बालेश्वर धाम पतेला परिवार के प्रांगण में मांगीलाल गौर पतेला परिवार द्वारा 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक भागवत महापुराण के प्रवचन होंगे। इसके प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह ग्राम की पूरी गलियों में ढोल धमाकों के साथ हरि कीर्तन करते हुए कथा स्थल पहुंची। यहां प्रतिदिन रात्रि में ग्रामीण मंडल द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इस कथा का लाइव प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक लाइव पर भी किया जाएगा। आयोजक परिवार ने बालागांव और आस-पास के सभी ग्रामीणजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भागवत कथा का पुण्य लाभ लें।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.