April 24, 2026 |

भाजपा संकल्प पत्र के लिए अपने सुझाव भेजें

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित

Hriday Bhoomi 24


हरदा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संकल्प पत्र हेतु  जनता के सुझाव जानने के लिए मिस कॉल मो.नं. 9090902024 लॉन्च किया है। लोग नमो एप और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित भाजपा कार्यालय में भी देश के विकास संबंधी अपने लिखित सुझाव दे सकते हैं। पार्टी ने सुझाव के लिए मो.नं. 9090902024 जारी किया है। इस पर भी मिस्ड कॉल नंबर से सुझाव भेजे जा सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता व संकल्प पत्र अभियान के प्रभारी अशोक जैन ने जिला कार्यालय में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी‘‘अभियान को प्रदेश में आधिकारिक लांच किया गया है।अब सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ‘‘विकसित भारत: मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को लांच किया जा रहा है।सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है।जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि पार्टी लोस चुनाव-2024 के संकल्प पत्र हेतु एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझावों को आमंत्रित कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी मंडल, बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख 8 से 12 मार्च तक लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगे। आप नमो ‘एप’ से भी अपने सुझाव दे सकते हैं। नपा अध्यक्ष भारती राजू कामेडिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights