May 21, 2026 |

वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स ने मनाया पैंशनर्स डे

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

मप्र वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स ऐसोसिएशन हरदा के तत्वाधान में पैंशनर्स डे मनाया गया। स्थानीय उत्कृष्ठ विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मुकाती, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संयुक्त राज्य मीडिया प्रभारी आरबी सगर, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक श्रीमती कमला सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर‌ ने कहा कि प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स संघ ने पैंशनर्स की समस्याओं को सबसे ज्यादा हल किया है। हमें अभी भी शिकायतें व समस्याएं मिल रही हैं। जिन्हें हम अधिकारियों के माध्यम से सीधे हल कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें विशेषकर 2% डीए, शिक्षकों अर्जित अवकाश, पीपीओ पर हम चर्चा कर रहे हैं।

महिला प्रकोष्ठ की कमला सोनी बहनों की समस्याएं हल कराने का प्रयास कर रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मुकाती  संघ के कार्य पूर्ण निष्ठा और इमानदारी से कर रहे हैं। उनके द्वारा टिमरनी में 5 बहनों को लाभ दिलाया गया जो 80 वर्ष से अधिक आयु में भी वंचित थीं।

इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पैंशनर्स की समस्याएं प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष पीसी पोर्ते ने कहा कि साथी पैंशनर्स अपनी समस्याएं एक दो दिन में हमें दे दें। ताकि समय पर हल करा सकें।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.