April 22, 2026 |

#हरदा में दो दिवसीय मनेगा शनि जन्मोत्सव महापर्व

26 मई को होगा रात्रि जागरण, 27 को हवन-पूजन और महाप्रसाद वितरण

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

स्थानीय अजनाल नदी के पेड़ीघाट स्थित श्री सिद्ध नवग्रह शनि मंदिर में दो दिवसीय शनि जन्मोत्सव महापर्व मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी शनिदेव भक्त सुनील राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि यहां 26 मई सोमवार को रात्रि जागरण होगा। मंदिर में मध्यरात्रि 12 बजे रूद्राभिषेक होगा।

वहीं दूसरे दिन 27 मई मंगलवार को सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान का स्नान ध्यान और श्रृंगार होगा। इसके बाद 27 मई मंगलवार को सुबह 9 बजे विशेष हवन-पूजन अनुष्ठान यज्ञ दौरान शनिमंत्र उच्चारण के साथ विश्व कल्याण हेतु आहुति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शनिदेव की महाआरती कर भोजन-प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी शनिभक्तों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights