May 18, 2026 |

49 वें वर्ष भी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर परिसर में शोभायात्रा का हुआ स्वागत

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वर्ण जयंती के एक वर्ष पूर्व 49 वे वर्ष में श्री बूढ़ी माता मंदिर मालवियागंज में श्री शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए निकाली गई विशाल शोभा यात्रा का श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज में भव्य स्वागत किया गया। माता महाकाली दरबार गांधीनगर से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई थी श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर पहुंचने पर श्री बूढ़ी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सचिव जगदीश मालवीय, राजकुमार बतरा, घासीराम मालवीय सहित संपूर्ण शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात हो स्व. श्री जंगलु प्रसाद भावसार ने शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ किया था। उनका तेल चित्र बग्गी में आकर्षक ढंग से रखा गया था। मंदिर समिति के पुजारी पंडित सत्येंद्र पांडेय ,पंडित पीयूष पांडेय एवं परिहार मांगीलाल ने, कलश यात्रा एवं स्वर्गीय भावसार के चित्र पर पुष्पहार अर्पित किए। एवम शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई एवं जोरदार आतिषवाजी के साथ प्रसाद वितरण किया गया। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महेंद्र पचौरी, सुनील दुबे, शेखर पगारे, ओमप्रकाश केथवास, बंशीधर शर्मा, अमित मौर्य, गोपाल विश्वकर्मा, विजय मालवीय, मनोज डोनी, मयंक कलोसिया ने शोभा यात्रा का स्वागत किया एवं विधायक डॉ शर्मा को पुष्प हार अर्पित किये।

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने कहा कि श्री शतचंडी महायज्ञ के स्वर्ण जयंती अवसर पर श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के द्वारा बिल्कुल नए स्वरूप में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.