May 18, 2026 |

सियाराम मय सब जग जानी

हर नगर अयोध्या, हर घर राम की तरह सजने लगा हरदा

Hriday Bhoomi 24

प्रदीप शर्मा हरदा।

सियाराम मय सब जग जानी की तर्ज पर इन दिनों संपूर्ण मध्यप्रदेश हर नगर अयोध्या, हर घर के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। हालात यह हैं कि शहर, गली चौक-चौराहे पर रामध्वजा और केसरिया झंडे से रोशन होने लगे हैं। महिलाएं शाम के समय दिए जलाकर घरों की देहरी और छतों पर रखने लगी हैं । वहीं वाहनों पर श्रीराम और हनुमानजी के चित्र वाली छोटी ध्वजाएं भी लग चुकी हैं। इसे देखते हुए लग रहा है कि अयोध्या में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा होने तक सारा जग सियाराम मय हो जाएगा।

शासन से लेकर निजी स्तर तक हर जगह अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम मची हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को शासकीय अवकाश घोषित कर दिया है, तो मध्यप्रदेश शासन ने इसे ड्राय-डे घोषित किया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग का प्रस्ताव मंजूर हुआ तो मध्यप्रदेश में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो सकती है।

इधर प्रशासनिक स्तर पर भी देखा जाए तो कलेेक्टर ऋषि गर्ग और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने भी मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गांवों में आयोजकों ने इलाहाबाद और अन्य स्थानों से मंडलियां बुलाई हैं जो विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देंगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.