केंद्र के समान प्रदेश कर्मचारियों का महंगाई भत्ते की मांग
अजाक्स जिलाध्यक्ष सीमा निराला ने सौंपा ज्ञापन

हरदा। जिला अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन (अजाक्स) ने गुरूवार को अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार नागू को मध्यप्रदेश शासन के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर अधिकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता केंद्र के समान दिए जाने की मांग की। जिला अजाक्स अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा अपने अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि मध्यप्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वर्तमान में 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस प्रकार प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स को केंद्रीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों की तुलना में 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता कम पा रहे हैं। इससे अधिकारी कर्मचारियों में शासन के प्रति रोष विद्यमान है। अजाक्स संगठन ने मांग की कि, लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व केंद्र के समान मध्यप्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भी 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए जाएं।
ज्ञापन की प्रतिलिपि अजाक्स प्रांताध्यक्ष को भी प्रेषित की। ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला के साथ अशोक सोनी जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन वाहन चालक संघ, शैलेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ, संतोष शुक्ला जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, नरेंद्र शाह, लक्ष्मण सिंह सिलोटे, रुपेश कुमार मेहरा, अरुण कुमार गुजरभोज, वीरेंद्र नायक, हीरालाल चौहान, श्रीमती कृष्णा ठाकुर, ज्योति पर्ते, नैना बुच, पुष्प लता पटेल, ऊषा ठाकरे, समोती उइके, मंगला उइके, फूलवती उइके, आरती दोहरे, हेमलता बाईया, सुरेश धुर्वे, छोटेलाल अहिरवार, सुभाष चौहान, निर्भय दास दुधे, नारायण नायरे, फूल सिंह उइके, राजेश काजले, मानकचंद जायसवाल, दिनेश सोमानी, भोलानाथ पवार, रामकुमार इरपाचे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
