#स्वामी विवेकानंद जयंती : योग से आंतरिक शक्ति मजबूत होती है– सीमा निराला
एकीकृत माध्यमिक शाला खिरकिया में हुआ योग कार्यक्रम

हृदयभूमि, हरदा।
देश के आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खेड़ीपुरा में सूर्य नमस्कार किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने योग, कपालभाति और प्राणायाम आदि यौगिक क्कायौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया।
योग करें और खुश रहें-
स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुए योग कार्यक्रम में योग की महत्ता बताते हुए शिक्षिका श्रीमती सीमा निराला ने कहा कि अगर आपको खुश रहना है तो योग करिए। योग ध्यान और सांस लेने की योग की संरचना किसी व्यक्ति की ताकत को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही योग से मन तारोताजा रहता है और बुद्धि की वृद्धि होती है। इससे हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है।
शाला में योग का यह कार्यक्रम शिक्षिका श्रीमती निराला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान पाठक आरए पूषाम, शिक्षिका रेखा सोनी, अंजना पारे, निर्मला मालवीय, सविता शर्मा, शिक्षक सुशील गुर्जर सहित स्कूल के छात्र छात्राओं ने सूर्य नमस्कार में भाग लिया।