चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी दो मुल्कों को रास नहीं आई
वहां के मीडिया प्रतिष्ठानों ने भी खबर को विशेष स्थान नहीं दिया

नई दिल्ली। भारत के चंद्रयान-3 की कामयाबी पर पूरी दुनिया के देशों ने हर्ष मनाकर भारतीय प्रधानमंत्री और हमारे इसरो के वैज्ञानिकों को पश्चिमी देशों के मीडिया ने स्पेशल कवरेज देकर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाईयां दीं। वहां के मीडिया ने भी इसमें खुलकर भाग लिया। बड़े वैश्विक मीडिया प्रतिष्ठानों ने स्पेशल कवरेज दिया। मगर दो पड़ौसी मुल्क के नेता और मीडिया ने इसे तवज्जो नहीं दी। पाकिस्तान के सिर्फ एक अखबार ने खबर को स्थान तो दिया मगर उचित जगह पेश नहीं किया। वहीं चीन के एक अखबार ने तो रूस के लूनर की असफलता को स्थान देकर हमारे मिशन की अवहेलना की।