April 23, 2026 |

वायरल भ्रामक वीडियो का सच : मौके पर पहुंच गया था शववाहन

मृतका का पार्थिव शरीर ससम्मान घर पहुंचाया

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

शनिवार को सोशल मीडिया पर कुछ न्यूज़ चैनल्स द्वारा वायरल अस्पताल से मृतक महिला का शव परिजनों द्वारा ठेले पर घर ले जाने के भ्रामक वायरल वीडियो का सच सामने आ गया है। इस बारे में खिरकिया नगर परिषद ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से बताया कि लगभग 70 वर्षीय महिला श्रीमती लीला बाई की खिरकिया के शासकीय अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मृत्यु हो गई थी। तब शव को ले जाने के लिए बुलाया गया शव वाहन रेलवे फाटक बंद होने से पहुंचने में विलंब हो गया। तो मृतका के परिजन अपने स्वयं के ठेले से शव ले जाने की जल्दी करने लगे। तभी कुछ देर में नगर परिषद का शव वाहन मौके पर पहुंच गया। इसके साथ महिला का शव परिषद के शव वाहन से ससम्मान उनके घर तक पहुंचा दिया गया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights