May 1, 2026 |

#टाइगर : मध्यप्रदेश में शुरू होगा पहला टाइगर ब्रीडिंग सेंटर

गोविंदगढ़ के पहाड़ों में 25 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि स्पेशल :
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शेरों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में पहला टाइगर ब्रीडिंग सेंटर शुरू करने की मंजूरी दी जा रही है। यह ब्रीडिंग सेंटर 25 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। यह रीवा जिले स्थित गोविंदगढ़ के पहाड़ों में तैयार किया जाएगा। इसके लिए फौरी तौर पर मंजूरी जा चुकी है। 

चिड़ियाघरों में होती थी ब्रीडिंग – 

जानकारी के अनुसार मैहर जिले के व्हाइट टाइगर सफारी में ब्रीडिंग सेंटर के स्थान पर अब रीवा जिले के गोविंदगढ़ में खोलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए गोविंदगढ़ के कुसमी में 8 हेक्टेयर वन भूमि चिन्हित की गई है। आपको यह ज्ञात रहे कि अब तक चिडिय़ाघरों या अन्य स्थानों पर भी ब्रीडिंग होती है, लेकिन सरकार द्वारा अब प्राकृतिक वातावरण में पहली बार एक्सक्लूसिव ब्रीडिंग सेंटर बनाया जाएगा।

एक और वजह-

गोविंदगढ़ के पहाड़ पर 8 हेक्टेयर में टाइगर ब्रीडिंग सेंटर बनाने के पीछे एक वजह यह भी है कि 1951 में जहां पहली बार रीवा के महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव ने सफेद बाघ की ब्रीडिंग करवाई थी। अब उसी गोविंदगढ़ के पहाड़ पर केंद्र बनाया जाएगा। देश में यह क्षेत्र सफेद शेरों के लिए विख्यात है। 


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights