June 10, 2026 |

#यातायात : आरटीओ ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान

12 वाहनों पर कार्रवाई की, 7 हजार का सम्मन शुल्क वसूल किया

Hriday Bhoomi 24

                                          (फाइल फोटो)
हृदयभूमि, हरदा।

कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। इसमें अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्जिइसमें अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक अंकित होने, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनों की चेंकिग की गई।

कार्रवाई की – 

चेकिंग के दौरान 28 वाहनों को चेक किया गया, जिसमे से कुल 12 वाहनों द्वारा मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही कर कुल 7 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालको को नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की हिदायत दी गई।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.