June 11, 2026 |

शासकीय अमले को आचार संहिता का प्रशिक्षण कल

अमले को दी जाएगी आचार संहिता की जानकारी

Hriday Bhoomi 24

हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर  जिला प्रशासन विभिन्न तैयारी कर रहा है। इसमें अधिकारी कर्मचारियों को “आदर्श आचरण संहिता” संबंधी विस्तृत जानकारी देने हेतु 5 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से भेजें। श्री गर्ग ने बताया कि इसमें सभी सेक्टर अधिकारियों, स्थैतिक निगरानी दल, निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी दल के साथ-साथ विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित उड़नदस्ता में संलग्न अधिकारी कर्मचारी और एमसीएमसी टीम में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.