May 14, 2026 |

बैतूल-हरदा सीट से उईके ने नाम वापस लिया

शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Hriday Bhoomi 24

हरदा। बैतूल-हरदा लोकसभा सीट पर एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद शेष उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन के लिये नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही सोमवार को बैतूल कलेक्ट्रेट स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अभ्यर्थी केआर उइके ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। शेष रहे अभ्यर्थियों में से बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी अशोक भलावी को चुनाव चिन्ह हाथी आवंटित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी दुर्गादास (डी.डी.) उइके को चुनाव चिन्ह कमल आवंटित किया गया जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी रामू टेकाम को चुनाव चिन्ह हाथ आवंटित किया गया।

इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के अभ्यर्थी अनिल उइके को चुनाव चिन्ह हॉकी और बॉल आवंटित किया गया। स्वतंत्र किसान पार्टी के अभ्यर्थी बारस्कर सुभाष कोरकू को चुनाव चिन्ह गन्ना किसान आवंटित किया गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी सुनेर उइके को चुनाव चिन्ह आरी, निर्दलीय अभ्यर्थी भागचरण बरकड़े को चुनाव चिन्ह अंगूर तथा निर्दलीय अभ्यर्थी भूरेलाल छोटेलाल बैठेकर को चुनाव चिन्ह चारपाई आवंटित किया गया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.