April 22, 2026 |

सालों का इंतजार खत्म, मसनगांव-हंडिया मार्ग स्वीकृत

लोनिवि मंत्री राकेश सिंह ने पूर्व मंत्री कमल पटेल को पत्र लिखकर बताया

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

कोशिशें कामयाब होती हैं और वादे टूट जाते हैं। राजनीति में मशहूर यह कहावत आज तब चरितार्थ हो गई जब प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने 23 सितंबर 2024 को पूर्व मंत्री कमल पटेल को एक पत्र लिखकर हरदा विधानसभा क्षेत्र को महती सौगात देकर वर्षों पुरानी मांग को मंजूर कर लिया।

28 किलोमीटर बनेगा मार्ग 

इसमें लोनिवि मंत्री श्री सिंह ने बताया कि आपके प्रस्ताव और चर्चा अनुसार 28.50 किलोमीटर लंबे  मसनगांव-हंडिया मार्ग निर्माण हेतु 5971.80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार हरदा विधानसभा क्षेत्र को सालों बाद एक बड़ी सौगात मिली है। ज्ञात हो कि यह मार्ग मसनगांव से डोमनमऊ, रेलवा एवं अजनास होकर हंडिया तक बनाया जाएगा। इस तरह हंडिया सीधे खंडवा मार्ग से जुड़ेगा।

डबल लेन होगा मार्ग

लोनिवि के कार्यपालन यंत्री सुभाष पाटिल ने बताया कि 59.71 करोड़ की की लागत से 28.50 किलोमीटर लम्बा यह डबल-लेन मार्ग बनेगा। इसकी चौड़ाई 7 मीटर होगी। इस डामरीकृत मार्ग पर 33 पुल-पुलिया बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस नवीन मार्ग का निर्माण जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया जाएगा।

मुख्य जिला मार्ग होगा 

श्री पाटिल ने बताया कि यह हरदा जिले का अत्यन्त महत्वपूर्ण मार्ग है। इसे शासन द्वारा “मुख्य जिला मार्ग” घोषित भी किया गया है। इसकी निविदा आगामी 30 सितंबर को आमंत्रित की जाएगी। यह निविदा स्वीकृत होने के बाद शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights