
हृदयभूमि, लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार से बौखलाकर प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण मतदाताओं से बदला निकाल रही है। वर्तमान योगी सरकार द्वारा गांवों के फीडर शहरी क्षेत्र से जोड़ने पर बिजली के दाम बढ़ जाएंगे। अभी गांवों में 3.30 रुपए प्रति यूनिट मिलती है जो शहरी क्षेत्र से जुड़ने पर 5.50 रुपए यूनिट हो जाएगी। इससे 2 करोड़ 85 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं पर भार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में भाजपा को वोट न मिलने का बदला इस तरह लिया जा रहा है।
