June 11, 2026 |

कृषिमंत्री कमल पटेल ने किया श्रमदान

स्वच्छता अभियान में नागरिकों को शपथ दिलाई

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ कृषि मंत्री कमल पटेल ने “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत रविवार को हरदा के नेहरू पार्क में श्रमदान किया। श्रमदान के बाद मंत्री ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, संयुक्त कलेक्टर केसी परते, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू, एसडीएम आशीष खरे, सीएमओ कमलेश पाटीदार, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण सहित अधिकारी कर्मचारी, नागरिक एवं कालेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.