
हरदा। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी के हरदा प्रवास पर संघ द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन बलराम सभागृह कृषि उपज मंडी हरदा में किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरदा हरदा जिले को पूर्ण सदस्यता युक्त करने का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। इस विशेष बैठक में भाकिसं के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।