हरदा/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिले में 15 व 30 सितम्बर तथा 1 अक्टूबर को मतदानकर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों को कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने शो-काॅज नोटिस जारी किया है। इसका जवाब संतोषप्रद न होने पर कार्यवाही की जाएगी। अपर कलेक्टर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि 14 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस दिए हैं।
इन्हें दिए नोटिस
इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा के शिक्षक अभिषेक यादव व कमलेश कुमार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली के अशोक परते, रामौतार रावत, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारूवा के रेवाराम कलमे, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संतोष उइके, शिक्षक महेन्द्र सिंह लोंगरे, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी हरदा प्रतापसिंह धुर्वे, सहायक ग्रेड-3 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग हरदा मनीष गायकवाड़, भारतीय स्टेट बैंक टिमरनी के क्षेत्र अधिकारी अजय यादव, सेंट्रल बैंक रहटगांव के कृषि विकास अधिकारी सुरेन्द्र लाम्बे, कैनरा बैंक वासुदेव पाटिल, स्वास्थ्य विभाग के निखिल यादव तथा विनोद बावसकर हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.