June 11, 2026 |

मसनगांव में बाईक से फिसले बुजुर्ग को अस्पताल भेजा

डायल-100 पुलिस सेवा ने समय पर की मदद

Hriday Bhoomi 24

हरदा। स्थानीय सिविल लाईन थानांतर्गत ग्राम  मसनगगांव में पेट्रोल पम्प के समीप बाईक से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। यह सूचना राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को मिलने पर कंट्रोल रूम ने  तत्काल हरदा जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाईक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय हरदा मे भर्ती करवाया। जहाँ घायल बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.