जबलपुर। महानगर जबलपुर के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। अब यहां के डुमना एयरपोर्ट से नईदिल्ली और मुंबई के लिए दो नई फ्लाइट्स शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार
स्पाइसजेट द्वारा जबलपुर से नईदिल्ली और मुंबई के लिए दो नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही है। इस तरह जबलपुर से अब कुल 14 उड़ानें संचालित होंगी। इसमें नईदिल्ली, मुंबई, पुणे, बिलासपुर और इंदौर के लिए फ्लाइट उपलब्ध हैं। ज्ञात हो कि फ्लायर्स न मिलने की वजह से स्पाइसजेट ने जबलपुर की फ्लाइट को बंद कर दिया था।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.