
# प्रदीप शर्मा
कहानी थोड़ी रूमानी हो जाए, इसलिए मैं कह रहा हूं कि ‘चांद के पास जो सितारा है वो सितारा हसीन’ लगता है। मगर अब यह कपोल कल्पनाओं की बात नहीं बल्कि एक हकीकत है। हम कुछ ही घंटों के बाद चंदा की सरजमीं पर लैंड करके विश्व बिरादरी को खुश होने का मौका देने जा रहे हैं। यदि वह सुरक्षित लैंड हो गया तो यह हसीन सितारा भी हमारी रैंज में होगा।
– बहरहाल हमारे मित्र देश के सुपर फास्ट राकेट से उम्मीदें तो थी कि यह हमारे साथ पहुंचकर कई बातें साझा करेगा। मगर गतिवेग में नियंत्रण न होने से उसने साथ छोड़ दिया। अब हमारे चंद्रयान3 को ही अकेले वह सब खोज करना होगा जो चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर अनजानी रही। बधाई पूरी टीम को और देशवासियों तैयार रहें 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान3 की चंदा पर अगवानी के लिये।
*सितारा भी दूर नहीं लगता*
- जी हां हमारे वैज्ञानिकों के मिशन ने लगातार काम करते हुए अपने जीवन के अनमोल क्षण इसमें दिए हैं। हमारी एक महिला वैज्ञानिक सुनीता अग्रवाल तो अमेरिका के मिशन में शामिल हो अंतरिक्ष में अपने प्राण गंवा चुकी है। चांद के बाद मंगल और बुध की भी खोज होगी। पता नहीं इसमें कितना वक्त लगेगा। मगर वैज्ञानिकों के इस जुनून को हमारा सलाम।