
नर्मदापुरम। नर्मदा बचाओ संरक्षण समिति द्वारा रविवार को सेठानी घाट से निर्मल होम्स स्थित शंकर मंदिर के लिए विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। समिति की प्रदेश अध्यक्ष गीता मीणा ने बताया यह यात्रा मां नर्मदा नदी को संरक्षण और देशभक्ति का संदेश देते हुए मां नर्मदा का जल कावड़ियों द्वारा भगवान शिव को अर्पित किया गया। यात्रा के आयोजक नीलेश मीणा व सह संयोजक सत्या चौहान ने बताया कि

इस यात्रा में नर्मदापुरम विधानसभा के ताल नगरी, बंडुआ, हासलपुर, पालनपुर, परादे, गुनोरा, बुधबाड़ा, पलासी, आगरा, ब्यावरा, धोखेड़ा, पथरोटा, आंचलखेड़ा आदि 30 से अधिक गांवों महिलाएं उपस्थित रही यात्रा सेठानी घाट से सुबह 11 बजे निकाली गई। यह यात्रा जय स्तंभ, सतरस्ता, मीनाक्षी चौक होकर आईटीआई रोड स्थित निर्मल होम्स कॉलोनी में स्थिति शिव मंदिर पहुंची। यहां कावड़ यात्रियों द्वारा महादेव का जल अभिषेक किया गया।