November 12, 2025 |

गौशाला उत्थान संघ की 6 मांगें मंजूर

संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Hriday Bhoomi 24

हरदा। नर्मदा तट स्थित भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दरबार में गौ एवं गौशाला उत्थान संघ मध्यप्रदेश द्वारा एक दिवसीय संगोष्ठी गुर्जर रेवा आश्रम ओंकारेश्वर के  गुरुदेव सुखदेव महाराज के सानिध्य और प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा की उपस्थिति मे संपन्न हुई। इसमें  सर्वप्रथम गोपूजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश के पदाधिकारी संभाग प्रभारी जिला अध्यक्ष एवं गौशाला संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। महाराज श्री ने गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौशाला संचालन पर विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार मानते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए 10 सूत्रीय मांगपत्र में हमारी 6 मांगे शासन द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। इसमें अनुदान राशि 20 बढ़ाकर 40 कर दी गई।  गोचर की जो भूमि पर अतिक्रमण है उसे भी हटाने के कार्रवाई चल रही है। बाकी मुद्दे पर भी विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शासन के सहयोग से सीएनजी प्लांट लगाने की भी योजना है। इससे प्रदेश की गौशालाओं से गोबर खरीद कर गैस बनाई जाएगी। इंदौर से आए गौपाल अग्रवाल एवं बाबूलाल जी द्वारा गौशालाओं में गौ उत्पाद बनाने हेतु सभी गौशाला संचालक को प्रेरित किया गया। जिससे गौशाला आत्मा निर्भर बन सकेगी। अंत में सभी गौशाला संचालकों ने सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया कि संगठन की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो आगे भी कार्य होते रहेंगे। सभी ने एक स्वर से अनुदान का एक प्रतिशत भाग संगठन के कोष में जमा करने का संकल्प लिया। कई प्रकार के गौ उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस आयोजन में नारायण राजपूत, अनिल गीते, दिनेश, बिश्नोई तिवारी, पांडे ब्रजराज, भूपेंद्र शर्मा, भागवत, महेंद्र तोमर आदि का विशेष सहयोग रहा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights