June 12, 2026 |

जिला अजाक्स कार्यसमिति का हुआ पुनर्गठन

जिलाध्यक्ष सीमा निराला ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स )द्वारा जिला, ब्लॉक व तहसील कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने बताया कि पूर्व बैठक में लिए निर्णय अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष जेएन कंसोटिया (आईएएस) को अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। प्रांताध्यक्ष श्री  कांसोटिया द्वारा प्रस्ताव अनुमोदित करने पर नव-पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

इन्हें मिले दायित्व –

नई कार्यसमिति में जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र शाह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम नारायण इवने, महेश बामने, महिला जिला अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, जिला महासचिव सुभाष मर्सकोले, ज्योति परते, हीरालाल चौहान, बेल सिंह मेहता, कैलाश चंद्र बिलरे, जिला कोषाध्यक्ष बलराम अहाके ,जिला संरक्षक राजकुमार मर्सकोले, शिवनारायण इवने, जिला मीडिया प्रभारी सुंदरलाल मांडवी बनाए गए।

ब्लाॅक में भी सौंपे दायित्व –

वही ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश पाटिल हरदा, जसवंत सिंह इंग्ले खिरकिया, टीआर चौरे टिमरनी, इंदल सिंह धुर्वे कोषाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष में रूपेश मेहरा हरदा, केवल राम उइके सिराली, नितेश वर्मा खिरकिया, अशोक कुमार भदोरिया टिमरनी, जोहनसिंह परते रहटगांव, फूल सिंह उइके हंडिया, निशा दोफिया जिला सह सचिव महिला, बबीता जोठे महिला ब्लॉक अध्यक्ष, हरदा कांति धुर्वे को उपाध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

उक्त नियुक्तियां करने पर अजाक्स हरदा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा अजाक्स प्रांताध्यक्ष श्री कांसोटिया का आभार माना। वही रामचंद्र अहिरवार द्वारा अजाक्स की आजीवन सदस्यता ग्रहण की गई।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.