May 27, 2026 |

बुजुर्गों के लिए ‘एल्डर हेल्पलाइन’ नम्बर

इस नंबर पर काॅल करने से मिलेगी मदद

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ भारत सरकार द्वारा स्थापित टोल फ्री एल्डर लाइन हेल्पलाइन 14567 वरिष्ठजनों के सुख-दुख की साथी है। इस हेल्पलाइन नम्बर पर वृद्धजन विभिन्न समस्याओं पर सुझाव प्राप्त कर सकते है तथा भावनात्मक सहयोग व काउंसलिंग की सुविधा भी इस नम्बर पर उपलब्ध है। वरिष्ठ नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इस नम्बर पर उपलब्ध है। यह केन्द्र सरकार की योजना, मध्यप्रदेश में संचालित की जा रही है। एल्डर लाइन नम्बर 14567 हेल्प एज इंडिया द्वारा 17 मई 2021 से संचालित है।

प्रदेश में नेशनल हेल्प लाइन द्वारा वरिष्ठजनों से संबंधित जानकारी, सुझाव, भावनात्मक सहयोग, दुर्घटना, दुर्व्यवहार से बचाव के लिये जानकारी प्रदान की जाती है। यह सेवा वरिष्ठजनों की सहायता के लिये प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.