April 21, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 27 जुलाई का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153


🗓️ आज का पंचांग
रविवार, २७ जुलाई २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०२
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:०१
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १६:१८
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २७:१५
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: तृतीया
🔸 नक्षत्र: मघा
🔸 योग: सिद्धि
🔸 करण: कौलव

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०२ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२४ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५० से १९:१० तक

⚠️ राहुकाल: १७:३० से १९:०० तक
⚠️ यमगंड काल: १२:०० से १३:३० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- आज आपका अपने और पारिवारिक कामों के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। इस स्वभाव के कारण आपको अपने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे और मानसिक शांति भी बनी रहेगी। कहीं से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है।
नकारात्मक: – पैसों से जुड़े कामों में सावधानी बरतें, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। संतान से संबंधित किसी काम में दिक्कतें अभी बनी रहेंगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन नतीजे कम ही मिलेंगे। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय विनम्र व्यवहार रखें।
करियर:- व्यवसायिक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी और देरी होगी। हालांकि, आप अपनी समझदारी से सब व्यवस्थित भी कर लेंगे। इस समय लेनदेन से जुड़े मामले टाल दें, क्योंकि इसमें किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है।
लव:- घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य:- कामों में रुकावट आने से तनाव और उदासी जैसी स्थिति रहेगी। इसका अच्छा इलाज योग और मेडिटेशन है।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक: – 5

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- पारिवारिक गतिविधियों में अच्छी व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। समाज और रिश्तेदारों में आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व और सरल स्वभाव की वजह से आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। उसे बेहतरीन बनाना आपका काम है।
नकारात्मक: – सामाजिक काम में किसी भी तरह की दखलअंदाजी न करें, आपकी बदनामी हो सकती है। वाहन खराब होने से बड़ा खर्चा आएगा। किसी से उधार लेने की योजना है, तो अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें, क्योंकि वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।
करियर:- व्यवसायिक गतिविधियों में सभी फैसले खुद ही लेने की कोशिश करें। दूसरों की सलाह गलत भी हो सकती है। काफी समय से अटके हुए काम पूरे करने का अच्छा समय है। अपने व्यवसाय में नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में उन्नति के आसार हैं।
लव:- दांपत्य जीवन में सुकून और शांति रहेगी। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य:- कफ कोल्ड रहेगा। ठंडी चीजें खाने से बचें। बदलते मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य को हल्का रखेगा।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: – 7

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- घर में किसी धार्मिक या शुभ काम की योजना बनेगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ेंगे और सफलता भी मिलेगी।
नकारात्मक: – जगह बदलने से जुड़ी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। अपने करीबी संबंधियों के साथ मधुर तालमेल बनाकर रखने से समस्याएं काफी हद तक सामान्य भी हो जाएंगी। यह समय धैर्य और संयम से ही बिताने का है।
करियर:- व्यवसाय में पूरा समय देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लेना सही रहेगा। कहीं भी निवेश करने में जल्दबाजी न करें। सरकारी नौकरी में काम का बोझ बढ़ेगा।
लव:- किसी भी नकारात्मक स्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आपके तनाव और गुस्से का असर घर-परिवार पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में भी किसी तरह का अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य:- ब्लड प्रेशर तथा शुगर वाले लोग अपना खास ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- जामुनी
भाग्यशाली अंक: – 1

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके आपको दिली खुशी मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने कामों में ही व्यस्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे। एडमिशन के लिए चल रही समस्या का हल मिलेगा।
नकारात्मक: – ध्यान रखें कि बिना किसी वजह के कोई आरोप या बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी शांत या धार्मिक जगह पर जरूर कुछ समय बिताएं।
करियर:- व्यवसाय में पैसों को लेकर जो काम रुके हुए थे, अब उनमें दोबारा तेजी आने की संभावना है। व्यवसायिक स्थल पर लगभग ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कामों के प्रति पूरी ईमानदारी रखें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव:- निजी परेशानियों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर न पड़ने दें। घर में सुख-शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी आप पर ही है।
स्वास्थ्य:- बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपना खान-पान और दिनचर्या एकदम व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: – 8

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आज आपकी मध्यस्थता से हल होंगी। बड़े लोगों की सलाह का पालन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलने से सुकून और राहत महसूस करेंगे।
नकारात्मक: – किसी भी मुश्किल हालात में घबराने की बजाय समाधान निकालें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, नहीं तो उधार लेने की नौबत आ सकती है।
करियर:- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित बेहतरीन डील होने की अच्छी संभावना है। सरकारी काम करने वाले व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। गुस्से और आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। प्राइवेट नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा।
लव:- पति-पत्नी के संबंधों में मिठास रहेगी, जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य:- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। नियमित रूप से उनकी जांच कराएं और इलाज लें।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: – 6

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- कई कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप कुछ नई तकनीक का उपयोग करके अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे और सफल भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से किसी संबंधी द्वारा चल रही गलतफहमियों का भी समाधान होगा।
नकारात्मक: – अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ अपने ऊपर न लें। साथ ही दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न बरतें।
करियर:- व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा है। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। अगर व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों को टाल दें।
लव:- आपके कामों में जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बस ज्यादा तनाव और गुस्सा हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: – 5

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- कुछ समय अपने पसंद के कामों में और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर बिताएं। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकावट दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। पैसों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने का उत्तम समय है।
नकारात्मक: – ज्यादा पाने के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए शांत और सहज तरीके से अपने कामों को पूरा करते चलें। सरकारी कामों में बाधाएं आएंगी। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से उदास और निराश हो सकते हैं।
करियर:- व्यवसाय संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा, साथ ही अन्य व्यवसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पुराने संपर्कों को दोबारा मजबूत करने की कोशिश करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी में अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी न करें।
लव:- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनका उचित इलाज करवाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: – 3

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- पैसों से संबंधित कोई रुका हुआ काम आज पूरा होने की अच्छी संभावना है। अगर घर में मरम्मत को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। वास्तु से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें।
नकारात्मक: – बेकार की गतिविधियों में ध्यान न देकर अपने कामों में ही व्यस्त रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।
करियर:- व्यावसायिक स्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही काम निपटाने की कोशिश करें। किसी सहयोगी का नकारात्मक व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।
लव:- पति-पत्नी के संबंधों में मिठास रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी दोस्त के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य:- अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- क्रीम
भाग्यशाली अंक: – 1

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है, इसलिए अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें।
नकारात्मक: – भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि, आप अपने अच्छे व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को एडमिशन संबंधी काम में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
करियर:- अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। पब्लिक संपर्कों को और ज्यादा बेहतर बनाएं। इससे व्यावसायिक स्रोत बनेंगे। किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से आपके काम हल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव:- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- गर्मी और प्रदूषण होने की वजह से जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: – 2

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक:- आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से अनुकूल है। अपने पसंद के रचनात्मक कामों में भी समय बिताने से सुकून मिलेगा, और मुश्किल से मुश्किल काम भी आप अपने पक्के इरादे से पूरे करने की क्षमता रखेंगे।
नकारात्मक: – किसी भी तरह के कानूनी पचड़े में न फंसे। बेहतर होगा कि ट्रैफिक नियमों का भी पालन जरूर करें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस समय किसी करीबी दोस्त के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है।
करियर:- कारोबारी मामलों में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। हालांकि, दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल हो रही है, इसलिए अपने कामों की रूपरेखा पहले ही बना लें। नौकरीपेशा लोग अस्वस्थता की वजह से अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे।
लव:- घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण रहेगा। बस बाहरी लोगों का दखल न होने दें। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति न बनने दें।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: – 3

कुंभ🏺 (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:- ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा लिया गया फैसला बहुत ही सकारात्मक रहेगा।
नकारात्मक: – ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि, कुछ लोग जलन के कारण आपके काम में रुकावट डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
करियर:- व्यावसायिक योजनाएं जल्दी ही सफल होंगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलेंगे, लेकिन उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकावट रहेगी।
लव:- जीवनसाथी तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य:- बुखार और जोड़ों में दर्द की स्थिति परेशान करेगी। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: – 3

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:- व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आप अपने अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में वास्तु नियमों का जरूर उपयोग करें।
नकारात्मक: – किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहा-सुनी भी हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा आत्म-केंद्रित होने से आपके निजी और पारिवारिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ेगा।
करियर:- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र में समय ज्यादा बिता नहीं पाएंगे, लेकिन फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्था चलती रहेगी। इसलिए सक्रिय और कोशिश करते रहें। नौकरीपेशा लोगों द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम हो जाने से कंपनी को फायदा होगा।
लव:- जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य:- जोखिम भरे काम में रुचि न लें और वाहन भी सावधानी से चलाएं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: – 5

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष 🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा या पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ मङ्गलाय नमः”
🛕 उपाय –

मंगलवार को लाल वस्त्र दान करें।

तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करें।

सूर्य को जल अर्पित कर सूर्योदय समय सूर्य नमस्कार करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मेष राशि के लिए ग्रह शांति यज्ञ और मंगल ग्रह हवन। पंडित जी द्वारा मंगल मंत्रों के साथ हवन कराकर ग्रह दोष शांति की जाती है। यह जीवन की बाधाओं को दूर कर शुभ फल देता है।

🔹 वृषभ 🐂 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना या माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ बृं वृषभाय नमः”
🛕 उपाय –

हरे रंग के वस्त्र और फल दान करें।

पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें।

गाय के लिए अनाज दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
वृषभ राशि वालों के लिए पृथ्वी एवं शुक्र ग्रह शांति पूजा। पंडित जी द्वारा शुक्र मंत्र जाप और यज्ञ कर शुभ कार्यों में वृद्धि करें। यह यज्ञ आर्थिक समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुख प्रदान करता है।

🔹 मिथुन 💏 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज या मोती
📿 मंत्र – “ॐ बृं बुधाय नमः”
🛕 उपाय –

नीले रंग के वस्त्र दान करें।

भगवान विष्णु का नियमित पूजन करें।

पुस्तकालय या स्कूल में पुस्तक दान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मिथुन राशि के लिए बुध ग्रह शांति हवन। पंडित जी द्वारा बुध मंत्र जाप, यज्ञ एवं हवन किया जाता है, जिससे बुद्धि और वाणी की क्षमता बढ़ती है।

🔹 कर्क 💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती या गोमेद
📿 मंत्र – “ॐ कं चंद्रमसे नमः”
🛕 उपाय –

सफेद वस्त्र, दूध और चावल का दान करें।

सोमवार को चंद्रमा को जल अर्पित करें।

पानी के जीवों का संरक्षण करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
चंद्र ग्रह शांति यज्ञ एवं हवन, पंडित जी के मार्गदर्शन में। यह पूजा मानसिक शांति, परिवार में सौहार्द्र और भावनात्मक मजबूती लाती है।

🔹 सिंह 🐅 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा या पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”
🛕 उपाय –

रविवार को लाल वस्त्र और गुड़ दान करें।

सूर्य की आराधना और सूर्य मंत्र जाप करें।

नियमित सूर्य नमस्कार करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
सूर्य ग्रह हवन एवं विशेष सूर्य पूजा। पंडित जी द्वारा सूर्य मंत्रों के साथ किया गया यज्ञ शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करता है, और मान-सम्मान बढ़ाता है।

🔹 कन्या 👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना या माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ बुद्धाय नमः”
🛕 उपाय –

हरे रंग के वस्त्र दान करें।

विद्या मंदिर या विद्यालय में पुस्तकें दान करें।

तुलसी की पूजा करें और नियमित हनुमान जी के हनुमान चालीसा का पाठ करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
बुध ग्रह शांति हवन एवं विद्या साधना यज्ञ। पंडित जी के द्वारा पढ़ाई, व्यवसाय और बुद्धि में वृद्धि हेतु किया जाता है।

🔹 तुला ⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय –

सफेद या गुलाबी वस्त्र दान करें।

शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें।

गरीबों को मीठा भोजन कराएं।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
शुक्र ग्रह शांति यज्ञ। पंडित जी द्वारा संपन्न यह यज्ञ वैवाहिक जीवन में खुशहाली, प्रेम और धन की प्राप्ति में सहायक होता है।

🔹 वृश्चिक 🦂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ मङ्गलाय नमः”
🛕 उपाय –

लाल रंग के वस्त्र दान करें।

शिवजी की पूजा करें और बेलपत्र अर्पित करें।

मंगलवार व शुक्रवार को व्रत रखें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
मंगल और शनि ग्रह शांति हवन। पंडित जी के द्वारा कराया गया यह यज्ञ ग्रह दोषों को कम करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।

🔹 धनु 🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज या नीलम
📿 मंत्र – “ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः”
🛕 उपाय –

पीले रंग के वस्त्र और गुड़ दान करें।

गुरुवार को दान-धर्म करें और गुरु मंत्र जाप करें।

धार्मिक स्थल पर जाया करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
गुरु ग्रह शांति यज्ञ एवं हवन। पंडित जी के मार्गदर्शन में किया गया यह यज्ञ ज्ञान, शिक्षा, और भाग्य वृद्धि करता है।

🔹 मकर 🐐 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद या नीलम
📿 मंत्र – “ॐ शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय –

काले या नीले वस्त्र दान करें।

शनिवार को काले तिल का दान करें।

हनुमान जी की नियमित पूजा करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
शनि ग्रह शांति यज्ञ एवं हवन। पंडित जी के द्वारा करवाया गया यह यज्ञ करियर और स्वास्थ्य में सुधार लाता है और ग्रह दोषों को शान्त करता है।

🔹 कुंभ 🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीला या पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ कुम्भाय नमः”
🛕 उपाय –

नीले रंग के वस्त्र दान करें।

जलाशयों की सफाई और संरक्षण करें।

रविवार को सूर्य देवता की पूजा करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
कुंभ राशि के लिए सूर्य और शनि ग्रह शांति यज्ञ। अनुभवी पंडित जी के द्वारा कराया गया यह यज्ञ जीवन में स्थिरता और सफलता लाता है।

🔹 मीन 🐟 –
💎 रत्न सुझाव – मोती या गोमेद
📿 मंत्र – “ॐ राहवे नमः”
🛕 उपाय –

सफेद वस्त्र दान करें।

बुधवार और शनिवार को दान करें।

भगवान विष्णु और शिव की आराधना करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान –
राहु और केतु ग्रह शांति यज्ञ। पंडित जी द्वारा करवाया गया यह यज्ञ मानसिक शांति, रोग मुक्ति और बाधाओं से मुक्ति देता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. घर में दीपक जलाकर भगवान श्री राम की आराधना करें।
🔹 2. मंगलवार और शुक्रवार को हनुमान जी के मंत्र का जाप करें।
🔹 3. पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें और उसकी सेवा करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

-यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा नीलम (नीला नीलम) या पुखराज (नीला पीला) धारण करना शुभ रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते!
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights