कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पैंशनर्स की समस्या हल करने के निर्देश दिए
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

हृदयभूमि हरदा।
गत दिवस जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला हरदा इकाई, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला हरदा एवं पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल जिला हरदा के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन हुआ।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने की। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर, संभागीय उपाध्यक्ष एमपी गौर, जिला अध्यक्ष पीसी पोर्त, टिमरनी, हरदा, खिरकिया , रहटगांव, सिराली और हंडिया के तहसील अध्यक्ष, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित लगभग 80 पेंशनर्स सदस्य विभिन्न विभागों के सम्मिलित हुए। बैठक में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी बीएल गुर्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राइबल विभाग से श्री मंडराई की लंबित समस्या 3 वर्षों से हल नहीं हो रही है।
इस पर संयुक्त कलेक्टर ने आदिमजाति विभाग के अधिकारी को तत्काल समस्या हल करने का निर्देश दिया। वहीं 60 शिक्षकों की अर्जित अवकाश का मामला जो कई दिनों से अटका था। यह वर्ष 2008 के पहले और बाद के जिनकी अर्जित अवकाश को शिक्षा विभाग के तात्कालिक अधिकारियों द्वारा सर्विस बुक में दाखिला नहीं किया था, को हल करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
शिक्षक विजय नारायण मिश्रा की क्रमोन्नति संबंधी आदेश के संशोधन में हाई कोर्ट के आदेश उपरांत विभाग द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही थी। इस पर भी उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसमें डीओ लेटर जारी कराने हेतु निर्देशित किया गया। ऐसा ही मामला बीएल गुर्जर सेवा निवृत व्याख्याता का सेवा निवृत्ति के पश्चात ग्रेच्युटी से कटौती करने के संबंध में आया। पिछली जिला फोरम की बैठक में विभाग को निर्देशित किया गया था कि जो भी कटौती करना थी तो सेवा में रहते की जानी चाहिए थी। इस बारे में भी उचित निर्देश दिए गए।
