25 सालों से सुनवाई नहीं, काम से विलग हुए पटवारी
शासकीय वाट्सएप ग्रुप से अलग हो आनलाईन कार्य का बहिष्कार किया

हरदा जिले की सभी 6 तहसीलों में पटवारियों ने सोमवार को अपने क्षेत्र के तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपकर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से स्वयं को विरत कर लिया है। इस तरह मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन की शुरूआत हो गई है। यदि दो दिनों में इनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 23 अगस्त से काम का बहिष्कार और 28 अगस्त से कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ के संवाद प्रांताध्यक्ष राजीव जैन ने यह जानकारी दी।