June 12, 2026 |

1 सितंबर से 31 दिसम्बर तक लगेंगे आयुष्मान मेले

सभी हितग्राहियों के बनेंगे आयुष्मान काॅर्ड

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों, जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा कर शिकायतों का निराकरण को समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 1 सितम्बर से 31 दिसम्बर के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर होने वाले आयुष्मान मेलों की तैयारियों की भी समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 5.0 अभियान के तहत जिले के 83 प्रतिशत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है, शेष 17 प्रतिशत नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाना है। इसके लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुष्मान मेले आयोजित कर कार्ड तैयार किये जायेंगे। उन्होने बताया कि आयुष्मान ग्राम पंचायत व वार्ड पंचायतों का आयोजन होगा। साथ ही टीबी के संभावित मरीजों का परीक्षण भी किया जाएगा। आगामी 1 से 17 सितम्बर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.