
प्रदीप शर्मा हरदा।
विधानसभा चुनाव की घड़ी पास आते-आते प्रदेश में सामाजिक गणित तेजी से बदल रहे हैं। इसलिए चुनावों में बड़े दलों को परंपरागत वोटर अपने साथ रखने विशेष कवायद करनी पड़ेगी। कारण यह कि आदिवासी बहुल में उभरे जयश ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर इनकी चिंता बढ़ा दी है।
ट्रायबल बेल्ट में समाज के शिक्षित जागरूक युवाओं को जोड़कर संगठन के प्रमुख रामदेव कांकोड़िया सजग कार्यरत हैं।
अभी हरदा जिले में मगरधा के पास ग्राम गुठानिया में हुए जयश के सम्मेलन में श्री कांकोड़िया के साथ भीम आर्मी के राहुल पंवारे, महेंद्र काशिव ने शिरकत कर राजनीतिक समीक्षकों का ध्यान आकर्षित किया है। इन संगठनों के साथ आने से आदिवासी बहुल ग्रामों के अलावा सामान्य वर्ग बहुल ग्रामों और शहरी क्षेत्र में यह बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभर सकते हैं। देखना है कि आगे-आगे इन दलों का राजनीतिक रवैया कैसा रहता है।