नार्मदीय ब्राह्मण समाज भुआणा ने किया डॉ. अंबर पारे का सम्मान
चिकित्सा क्षेत्र में कार्यों पर अनेक पुरस्कार पा चुके हैं डाॅ. पारे

हरदा। जिले के अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त नेचुरोपैथी चिकित्सक डॉ.अम्बर पारे को नार्मदीय ब्राह्मण समाज खंडवा (भुआणा) द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. पारे के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और गरीब असहायों की मदद में भूमिका पर समाज ने सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ.अम्बर पारे को गत माह भोपाल में हुए एक आयोजन दौरान ‘जी 20 सेवा पुरस्कार’ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिया गया है। चिकित्सा क्षेत्र में विशेष कार्यों के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है एवं डॉ.अम्बर पारे जी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन पुरस्कार भी मिल चुका है।