June 11, 2026 |

मोरगढ़ी के एकता सम्मेलन में गरजे कांग्रेस नेता

प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर लगाए आरोप

Hriday Bhoomi 24

हरदा। भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने आदिवासी बहुल ग्राम मोरगढ़ी में कार्यक्रम आयोजित कर एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी और युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री अवनी बंसल ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया।

बुधवार को सुबह नौ बजे सुश्री  बंसल और पूर्व विधायक डाॅ. आरके दोगने के साथ पार्टी सदस्यों का काफिला मोरगढ़ी रवाना हुआ। यहां सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद घंटाघर चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मोरगढ़ी में हुई विशाल आमसभा में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम, जिग्नेश मेवानी ने जनसभा में भाजपा पर प्रहार किए। युवा नेत्री अवनी बंसल ने भी अपनी आक्रामक शैली में भाषण देकर प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर अनेक आरोप लगाए।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.