June 11, 2026 |

अवैध रेत भंडारण में उज्जवल चौहान को क्लीन चिट

तजपुरा में स्वीकृत भंडारण से अधिक नहीं मिला

Hriday Bhoomi 24

हरदा। जिले में वर्षाकाल दौरान हुए अवैध रेत भंडारण की शिकायतें देखते हुए खनिज और राजस्व विभाग द्वारा ऐसे भंडारणों की जांच की जा रही है। इस दौरान ग्राम तजपुरा में भंडारण की जांच किए जाने पर रेत ठेकेदार उज्जवल सिंह चौहान को क्लीन चिट दी गई। जांच अमले को मिला भंडारण कंपनी को स्वीकृत भंडारण से अधिक नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर के निर्देशन में ग्राम तजपुरा में रेत ठेकेदार उज्जवल सिंह चौहान के रेत भण्डारण हेतु स्वीकृत स्थल का मौका जांच नायब तहसीलदार टिमरनी एवं खनिज अधिकारी द्वारा की गई। मौके पर ठेकेदार द्वारा भण्डारित अलग-अलग रेत के ढेर का नाप खनिज व राजस्व दल ने कर रेत का नया स्टॉक नहीं पाया। ठेकेदार द्वारा पूर्व से भंडारित रेत का विक्रय किया जा रहा हैं। दल द्वारा अलग-अलग रेत का लगभग 90,627 घनमीटर रेत का स्टॉक मिला।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.