खिरकिया में हुई मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा पानी
पीड़ितों का मौका ए हाल जानकर अवनी बंसल ने सौंपा ज्ञापन

खिरकिया। नगर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी भरा गया इससे गरीब बस्ती के लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। खासकर यहां वार्ड नंबर एक में काफी क्षति हुई है। यह जानकारी लगते ही युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री अवनी बंसल ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर बारिश से पीड़ित लोगों के हाल जाने।
उन्होंने तत्काल क्षेत्र के तहसीलदार से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपकर मदद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़/आपदा पीड़ितों की मदद हेतु फंड से सभी पीड़ित लोगों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही इन लोगों का जीवन वापस पटरी पर लाने में मदद की जाए।
